Breaking News

भारत को पड़ोसियों के साथ चीन की नजदीकी पसंद नहीं

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली –चीन ने कहा है कि नेपाल, श्रीलंका और भूटान के साथ उसकी नजदीकी को भारत कमजोर करने में जुटा है। चीन ने नई दिल्ली को हितों पर आंच पहुंचाने की स्थिति में जवाब देने की धमकी दी है।
india-china  21 03 2017

सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारतीय मीडिया में छपी रिपोर्ट का उल्लेख किया है। भारतीय मीडिया में चीन के रक्षा मंत्री चांग वानकुआंग की श्रीलंका और नेपाल यात्रा की आलोचना की गई है।
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है, “यह भारत ही है जो दक्षिण एशिया और हिंद महासागर को अपनी जागीर मानता है। क्षेत्र में बीजिंग के बढ़ते प्रभाव पर उसकी बेचैनी स्वाभाविक है।”
चीन के सरकारी अखबार ने कहा है, “नई दिल्ली के कारण चीन और भूटान के बीच कूटनीतिक रिश्ता स्थापित नहीं हो सका है।
चीन के खिलाफ भारत की सतर्क निगाह से श्रीलंका और नेपाल के साथ रिश्ता भी प्रभावित होता है। नई दिल्ली उनकी निष्पक्षता को प्रो-बीजिंग नीति मानता है।
यदि यही रुख जारी रहा तो चीन को उसका जवाब देना होगा। क्योंकि भारत के इस रुख से चीन का हित प्रभावित होता है।”

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को …