मंथन न्यूज़ शिवपुरी शोभायात्रा के दौरान संतो ने तलवार घुमाकर दिखाये जौहर
शिवपुरी। कथाओं का आयोजन होना किसी भी जगह या समाज के लिये एक धार्मिक वातावरण निर्मित करने के अलावा लोगों में धार्मिक चैतन्यता को जीवित रखने का काम भी किया जाता है। यह कहना था महामंडलेश्वर पुरूषोत्तम दास महाराज का जिनके नेतृत्व में बीते रोज संतसमाज की शोभायात्रा निकाली ेगयी जिसके बाद वाणगंगा धाम शिवपुरी पर आज से प्रेम रामायण कथा एवं विशाल संत सम्मेलन का शुभारंभ हो गया जो कि 24 फरवरी तक चलेगा। कथा के पूर्व नगर के प्रमुख मार्गो से विशाल चल समारोह निकाला गया। जिसमें स्थान-स्थान पर धर्मप्रेमियों ने चल समारोह का स्वागत कर उस में उपस्थित संतों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। शोभायात्रा के दौरान संतो ने तलवार घुमाकर जो कौशल दिखाये तो देखने वाले भी हतप्रभ हुए बिना नहीं रह पाये। जिसमें देश भर के अलग-अलग अखाडों से साधू संत पधारे हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान यहाँ 1 हजार से अधिक मात्रा में बाहर से आये साधुओं के आने की संभावना है। चित्रकूट, अयोध्या, मथुरा वृन्दावन,काशी, गंगा सागर, इलाहबाद, गया, करहआश्रम से मंहत शामिल हुए हैं। आज शहर में जगह-जगह संतों का शहर के नागरिकों ने जोशीला स्वागत किया। चल समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। प्रेम रामायण कथा का चल समारोह आज सुबह विष्णुु मंदिर से प्रारंभ हुआ और नगर के प्रमुख मार्र्गो से चल समारोह गुजरा। इस शोभायात्रा का जलमंदिर पर स्थित अर्धनारेश्वर मंदिर के भक्तजनों ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। कथा 15 फरवरी से 23 फरवरी तक दोपहर 1 से 5 बजे तक होगी। कथा महंत नारायण दास महाराज के सानिध्य में एवं जगतगुरू रामानंदाचार्य, बल्लभाचार्र्य महाराज के श्रीमुख से सुनार्ई जाएगी। स्वागत करने वालों में वाणगंगा ट्रस्ट के द्वारा अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, सचिव बलराम यादव, उपाध्यक्ष मदन गोयल, सदस्य राजेश बंसल मसाले वाले, राधे कुशवाह, भीमसेन, अतर सिंह सड़ वाले, पीयूष यादव, नीतेश, सीटू यादव आदि लोगों के साथ हजारों नागरिकों की सराहनीय भूमिका रही।
शोभायात्रा के दौरान वाहनों पर बैनर भी लगाये गये थे जिनपर लिखा थी कि जिन वस्तुओं पर भगवान के फोटो छपे हो उनका उपभोग नहीं करना चाहिये क्योकि उपभोग के बाद इनके फोटो पैरों में पड़े मिलते हैं।
Manthan News Just another WordPress site
