Breaking News

2017 में होगा हैप्पीनेस इंडेक्स सर्वे

 सीएम शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक मंगलवार को आनंद मंत्रालय को लेकर प्रेजेंटेशन हुआ। प्रेजेंटेशन अपर मुख्य सचिव इकाबल सिंह ने दिया, जिसमें अगले वर्ष 14 से 21 जनवरी तक प्रदेश की दस हजार पंचातयों में आनंद उत्सव मनाने की बात कही गई। इसी के साथ बैठक में प्रदेश के स्कूलों में 7वीं, 9वीं और 11वीं में एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई करवाने को अनिवार्य कर दिया गया है।
2017 में होगा हैप्पीनेस इंडेक्स सर्वे
enjoy festivities 2016118 132144 08 11 2016
आनंद विभाग सीधे सीएम की निगरानी में होगा। इसके साथ ही आनंद दल का गठन भी किया जाएगा, जिसमें आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। फरवरी 2017 में प्रदेश में हैप्पीनेस इंडेक्स का सर्वे होगा। इसी के साथ स्कूलों में बच्चों के लिए आनंद सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें उन्हें बतलाया जाएगा कि किस तरह वे कम अंक आने का असफल होने पर अपना परफार्मेंस सुधार सकते हैं।
शासकीय और अर्द्धशासकीय कार्यालयों में 10 नवंबर को पंचगनी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें कर्मचारियों को यह बताया जाएगा कि वे अपने काम में कैसे अच्छा परफार्मेंस दे सकते हैं। इन सभी कार्यों के लिए सरकार ने यूनिसेफ और इशा फाउंडेशन सहित कई संस्थाओं से एमओयू भी किया है। इस दौरान जो भी कर्मचारी प्रशिक्षण लेंगे उन्हें ड्यूटी पर माना जाएगा।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …