Breaking News

शिवराज को प्रदेश की जनता की नहीं, कुर्सी की याद सता रही है : कमलनाथ

भोपाल | मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश की जनता की नहीं, कुर्सी की याद सता रही है। नाथ ने छिंदवाड़ा में मीडिया के एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि पूर्व मुख्यमंत्री चौहान को झुग्गी झोपड़ी वालों की याद आ रही है। चौहान गुरुवार को भोपाल स्थित भीमनगर में पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्थानीय रहवासियों से कहा था कि संबल योजना को लेकर सरकार की नियत में खोट है। चौहान ने कहा था कि संबल योजना बंद कर दी तो कांग्रेस को सरकार चलाना मुश्किल कर दूंगा। चौहान ने यह भी कहा था कि गरीबों के कल्याण की कई योजनाएं भाजपा सरकार ने बनाई थी, उनमें वर्तमान सरकार बेईमानी कर रही है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह योजना के लिए फंड नहीं मिल रहा है। 
इससे पहले शुक्रवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के स्विटजरलैंड स्थित दावोस में हुए सम्मेलन में भाग लेेने के बाद मुख्यमंत्री नईदिल्ली लौटे। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश का नया इतिहास बनेगा। प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। निवेश के लिए स्वस्थ वातावरण निर्मित करना होगा। उन्होंने कहा कि बड़ी चुनौती रोजगार की है, रोजगार के अ‌वसर निवेश से ही पैदा होंगे। 

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …