Breaking News

अतिथि शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त करने की मांग उठाई

भोपाल। अतिथि शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आशीष जैन ने पीईबी द्वारा 1 फरवरी 2019 से शुरू होने जा रही माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती शीघ्र निरस्त कर अतिथि शिक्षकों को नियमित करने के उपरांत शिक्षक भर्ती परीक्षा लोकसभा चुनाव के बाद करने की मांग की है।

अतिथि शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आशीष जैन का कहना कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया होने से प्रदेश के 80 हजार अतिथि शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे। लिहाजा अतिथि शिक्षकों के हित में प्रदेश भर में ब्लॉक स्तर से लेकर प्रांत स्तर तक विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अतिथि शिक्षक कांग्रेस  के बैनर तले सभी जिलो में संगठन स्तर पर सरकार को घेरने की तैयारी चालू हो गई है। पहले कांग्रेस वचनपत्र द्वारा अतिथि शिक्षकों से किए गए वादों को पूरा करें जब तक अतिथि शिक्षकों का निराकरण ना हो तब तक शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित न करवाई जाए। 
इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने स्थगित की गई हाईस्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी है। यह परीक्षा 1 फरवरी  2019 से शुरू होने जा रही है। 1 फरवरी  2019 से शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू होने से कांग्रेस सरकार के खिलाफ अतिथि शिक्षक आंदोलन करेंगे। गौरतलब है कि अतिथि शिक्षकों का मुद्दा कांग्रेस वचनपत्र में शामिल है। 

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …