Breaking News

कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की माँ का निधन,12 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

शिवपुरी। जिले के कोलारस विधानसभा से भाजपा के विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की माँ हीरा देवी पत्नी नारायण सिंह का आज सुबह स्वर्गवास हो गया है। वह बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। जिसके चलते आज रात्रि में उन्होंने अंतिम सांस ली। जिनकी अंतिम यात्रा विधायक के निज निवास माधव विहार कॉलोनी शिवपुरी से मुक्तिधाम तक दोपहर 12:00 बजे जाएगी। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …