Breaking News

शिवपुरी की रहने वाली कवियत्री अपूर्वा श्रीवास्तव द्वारा लिखी हौसलों की उड़ान देखी है कविता जरूर पढ़ें

-:देखी है:-

मैने सपनों से ऊपर
हौसलों की उड़ान देखी है
पंखों को फैला मैने
ज़िन्दगी की सच्चाई देखी है।

खाली कुएं में गहराई
रस्सी की मेहनत देखी है
पहली को सुलझा के
मैने आखरी फरमाइश देखी है।

करवटों में सोया बच्चा
उसमें जागती दुनिया देखी है
मैने कबूली है दुआ
कबूल मेरी तकदीर देखी है।

ज़िन्दगी जिंदादिली जी है
मैने कड़वाहट भी देखी है
चांदनी रात में रहकर
सुबह होते मुस्कान देखी है।

#ApurvaShrivastava🙏

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …