Breaking News

शिक्षिका के साथ बीते रोज एक अज्ञात मनचले युवक ने की आपत्तिजनक हरकत

शिवपुरी। विद्यालय की शिक्षिका के साथ बीते रोज एक अज्ञात मनचले युवक ने नग्न अवस्था में आपत्तिजनक हरकत कर दी जब शिक्षिका स्कूल से वापस लौट रही थी

शिक्षिका ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई, इसकी सूचना डायल 100 को दी गई थी लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला सुभाषपुरा थाने तक पहुंचा लेकिन शिक्षिका ने मामला दर्ज कराने से साफ इनकार कर दिया

सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि शिक्षिका ने मामला दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। शिक्षिका अपने ट्रासंफर कराने की बात कह रही थी। इसके साथ ही मौके पर पुलिस को भेज कर पड़ताल करवाई थी लेकिन आरोपी नहीं मिला और ग्रामीणों से पूछताछ में किसी ने उसे नहीं देखा। आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला और न ही शिक्षिका ने शिकायत दर्ज कराई है

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा …