Breaking News

एनएच 46 पर पपीते से भरी पिकअप पलटी, चालक घायल



शिवपुरी। रविवार रात को शिवपुरी जिले के शारदा सॉल्वेंट फैक्ट्री के पास एक पपीते से भरी बोलेरो पिकअप वाहन के पलट जाने से चालक घायल हो गया। दुर्घटना का कारण वाहन चलाते समय मोबाइल पर बातचीत करना बताया जा रहा है।

चालक सुनील ने बताया कि बातचीत के दौरान ध्यान भटकने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने चालक को तत्काल बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिलाया। सड़क पर पपीता फैल जाने से यातायात भी कुछ समय प्रभावित रहा।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …