Breaking News

दिवाली पर भोपाल आने के लिए किसी भी ट्रेन में जगह नहींदिवाली पर भोपाल आने के लिए किसी भी ट्रेन में जगह नहीं

भोपाल -यदि आप दिवाली पर कही जाने की सोच रहे हो या भोपाल  आना चाहते हैं तो अब किसी भी ट्रेन में जगह नहीं मिलेगी। सभी बड़े शहर से भोपाल आने के लिए ट्रेनों में स्लीपर क्लास की वेटिंग 100 से 300 के बीच पहुंच गई है। यही हाल बसों का भी है। पुणे से इंदौर, भोपाल-इंदौर-भोपाल, भोपाल-रीवा के लिए बसों में बुकिंग हो चुकी है। एसी-3 श्रेणी में भी आरक्षण नहीं मिल रहा है। कुछ ट्रेनों में एसी-3 और स्लीपर में टिकट मिलना भी बंद हो गया है।
                      bhopal train news mp 20161024 101440 23 10 2016

दिल्ली से भोपाल आने के लिए डेली व वीकली मिलाकर करीब 25 ट्रेनें हैं। आमतौर भोपाल एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों में बर्थ खाली मिल जाती हैं, लेकिन दिवाली के चलते 27 से 29 अक्टूबर तक लंबी वेटिंग है। सबसे बुरे हाल पुणे से भोपाल आने के लिए हैं। पांच ट्रेनों में से सभी में स्लीपर की वेटिंग 100 से 300 तक है। दिवाली के बाद भोपाल से लौटने के लिए भी ट्रेनों में यही स्थिति है।
रीवा-सतना के लिए सुविधा ट्रेन में भी 110 के ऊपर वेटिंग
दिवाली पर रीवा, सतना जाने के लिए रेवांचल एक्सप्रेस में वेटिंग 200 से 300 के बीच है। इसी तरह से एसी 3 में वेटिंग 12 से 15 के बीच है। लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने इस बार तीन महीने पहले ही रीवा के लिए स्पेशल चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया था। स्पेशल ट्रेन में स्लीपर की वेटिंग 110 से ऊपर है। इस गाड़ी में एसी 3 में 23 से 40 तक वेटिंग पहुंच गई है।
एक्स्ट्रा कोच न स्पेशल ट्रेन
भोपाल होकर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें 24 कोच से चल रही हैं, इसलिए लंबी वेटिंग के बाद भी इन ट्रेनों में रेलवे ने अतिरिक्त कोच लगाने की घोषणा नहीं की है। सिर्फ भोपाल-प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस में स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच 13 नवंबर तक लगाया जाएगा। इसी तरह से हबीबगंज-रीवा स्पेशल के अलावा भोपाल रेल मंडल ने एक भी सुविधा स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई है।

                              भोपाल                                                  पूनम पुरोहित 

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …