पूर्व मंत्री का कांग्रेस पर तंज- कर्नाटक और गोवा में आया मानसून, मप्र में कभी भी गरज सकते हैं बादलसोनागिर में हुआ बड़ौनी भाजपा मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन भास्कर संवाददाता| दतिया सोनागिर की विशाल धर्मशाला…
सोनागिर की विशाल धर्मशाला में शनिवार को भाजपा के बड़ौनी मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन व सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद संध्या राय और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व दतिया विधायक डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. मिश्रा ने कहा कि भाजपा की सफलता का कारण कार्यकर्ता की सक्रियता ही है। भाजपा देश में पूर्ण बहुमत से जीती। बावजूद इसके उसका सदस्यता अभियान शुरू है। पार्टी पूरे समय स्वयं सक्रिय रहते हुए अपने कार्यकर्ताओं को व्यस्त रखती हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार के बाद भी कार्यकर्ताओं को एक जुट रखने के प्रयास नहीं कर रही। दो प्रदेशों में अस्थिर हुई कांग्रेस की सरकार पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि कर्नाटक व गोवा में मानसून आ चुका है। प्रदेश में भी कभी भी इसकी गडगडाहट सुनाई दे सकती हैं। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष कालीचरण कुशवाह, रामजी यादव,डॉ. राजू त्यागी,नीतू यादव, मंडल अध्यक्ष भारत राजौरिया ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, विपिन गोस्वामी, नपा अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, प्रशांत ढेंगुला,नप अध्यक्ष बड़ौनी सावित्री सूत्रकार,राजेन्द्र खटीक,जीतू कमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी प्रजापति, जनपद अध्यक्ष रीता यादव, धीरू दांगी, जनपद सदस्य राजेन्द्र अहिरवार, पंकज कौशिक आदि मौजूद रहे।
सांसद से बोले कार्यकर्ता जीत के बाद अापने आभार ही नहीं जताया
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने जैसे की सांसद संध्या राय का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी राजा सोनी ने सांसद से कहा कि बड़ौनी की जनता ने आपको क्षेत्र से जिताया। लेकिन आपने अब तक वहां आभार सभा नहीं की। इस पर सांसद श्रीमती राय ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने आपको सांसद समझे। कई स्थानों पर वह आभार सभा नहीं कर सकी, वह शीघ्र बड़ौनी आएंगी।
Manthan News Just another WordPress site