मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री तरुण भनोत का कहना है कि प्रदेश में अगर समय से पहले गारंटी पीरियड की सड़कें खराब हुई, तो ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज कराने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कें जनता की मेहनत की कमाई के पैसों से बनती है,जो सरकार को टैक्स के रूप में मिलता है। तरुण भनोत ने जबलपुर की खस्ता हाल सड़कों और गारंटी पीरियड में खराब होने वाली सड़कों को लेकर नगर निगम कमिश्नर को फटकार भी लगाई। मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर जबलपुर में तरुण भनोत ने 43 करोड़ 33 लाख से ज्यादा के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिनमें नर्मदा के किनारे बसे ग्वारीघाट इलाके का उन्नयन, स्मार्ट सड़क निर्माण, स्मार्ट हॉकर जोन, मैरिज पैलेस जैसे निर्माण मुख्य तौर से शामिल है।
Manthan News Just another WordPress site