Breaking News

कवयित्री उर्वशी शर्मा गौतम द्वारा लिखी कविता ऋतुराज बसंत

रचनाकार उर्वशी शर्मा गौतम
शीर्षक… ऋतुराज बसंत

आया बसंत सखी
फूली पीली सरसों सखी
रतनार टेसू खिले
कर सोलह श्रंगार सखी
बाग में साजन है आए
मोहे आई लाज सखी
शारदे पूजन को ,
चलो जल्दी री सखी
हल्दी कुमकुम लेकर
अक्षत संग पुष्पमाल सखी
मैं अक्षय सुहाग मागूँ
प्रिय का साथ माँगो सखी
कंठ मेरे मात बसे
सदा शुभ मैं बोलूँ सखी
कानों मिश्री घोलूँ सखी
बसंत ऋतु आई सखी
रति मदन प्रेम सखी
गुनगुनी धूप सखी
ऋतु हेमंत सखी
जल्दी आओ री सखी
आया बसंत सखी |

©®उर्वशी शर्मा गौतम

Check Also

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया बने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, रिटायर्ड IAS अधिकारी केके सिंह सदस्य

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश में निगम, मंडल और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया …