चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह(Laxman Singh) ने कंप्यूटर बाबा(Computer Baba) को फर्जी (fake) बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के फर्जी बाबाओं से कांग्रेस को पहले भी नुकसान हुआ है. इस तरह के बाबाओं को शिक्षित समाज स्वीकार नहीं करता. वे अपना खेल बंद करें नहीं तो पार्टी को ही नुकसान होगा.हलांकि उन्होंने खुद को साधू संतों का उपासक बताया. और कहा कि जो साधू संत तपस्या करते है.वे सच्चे होते है…..बता दें कि कंप्यूटर बाबा ने 17 फरवरी को लक्ष्मण सिंह पर बयान देते हुए कहा था कि लक्ष्मण सिंह बिना मुद्दों की जानकारी के बयान देते है..विधायक लक्ष्मण सिंह ने आगे कहा, ‘मैं पांच बार लोकसभा में चुना गया हूं, तीसरी बार विधानसभा में चुना गया। अगर मैं अनर्गल बातें करता, तो मैं इतनी बार नहीं चुना जाता. कंप्यूटर बाबा यह कह रहे हैं कि मैं अनर्गल बात कर रहा हूं, तो यह अपमान मेरा नहीं है, यह अपमान मतदाताओं का है, जिन्होंने मुझे पांच बार लोकसभा और तीसरी बार विधानसभा में चुना है।
Manthan News Just another WordPress site