मुम्बई 
अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर अब आगे का सफ़र तय करना शुरू कर दिया है।रीमा कागती के निर्देशन में स्वतंत्र भारत के पहले हॉकी ओलम्पिक गोल्ड की कहानी पर बनी फिल्म ‘गोल्ड’ ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर इस मंगलवार को एक करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
अब कमाई 101 करोड़ 45 लाख रुपए हो गई है। फिल्म अब 110 करोड़ रुपए के लाइफ़ टाइम कलेक्शन तक जा सकती है। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने पहले दिन 25 करोड़ 25 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। पहले वीकेंड (शुक्रवार से रविवार) में 37 करोड़ 95 लाख रूपये की।
दूसरे वीकेंड में फिल्म को (शुक्रवार से रविवार) नौ करोड़ 50 लाख रुपए की कमाई हुई। करीब 80 करोड़ रुपए में बनी ‘गोल्ड’ अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की नौंवी फिल्म है जिसने 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन हासिल किया। फिल्म की कहानी साल 1948 में लंदन में हुए ओलम्पिक गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में हॉकी का पहला ओलम्पिक गोल्ड लाने की है। फिल्म में मौनी रॉय, कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह और अमित साध भी हैं
उधर जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई की फिल्म सत्यमेव जयते ने इस मंगलवार को गोल्ड से अधिक कलेक्शन किया है। फिल्म को एक करोड़ 46 लाख रुपए का कलेक्शन मिला और अब कुल कलेक्शन 86 करोड़ 94 लाख रुपए हो गया है। फिल्म को इस हफ़्ते में 90 करोड़ तक का कलेक्शन मिल जाएगा लेकिन लाइफ़ टाइम 100 करोड़ रुपए तक पहुंचना मुश्किल है।
पहले हफ़्ते में 64 करोड़ 46 लाख रुपए का कलेक्शन करने वाली सत्यमेव जयते ने 20 करोड़ 52 लाख रुपए से ओपनिंग ली थी। ‘सत्यमेव जयते’ की पहले वीकेंड की कमाई 28 करोड़ 47 लाख रुपए रही जबकि दूसरे वीकेंड की आठ करोड़ 90 लाख रुपए।
 
		 Manthan News Just another WordPress site
Manthan News Just another WordPress site
				 
  
						
					 
						
					