मध्य प्रदेश / बसपा-सपा विधायक बोले- कांग्रेस नेताओं के आरोप बेबुनियाद, कोई दबाव नहीं, दिग्विजय बुजुर्ग हो गए, इसलिए गलत बयान दे रहे
सपा विधायक राजेश शुक्ला, बसपा विधायक संजीव सिंह और रामबाई ने हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों का खंडन किया।
सपा विधायक राजेश शुक्ला, बसपा विधायक संजीव सिंह और रामबाई ने हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों का खंडन किया।
तीनों विधायकों ने मीडिया के सामने रखी अपनी बात- कहा- कांग्रेस नेताओं केआरोपों से उनकी छवि खराब हुई
कहा- मुख्यमंत्री से मंत्रियों को अनर्गल बयान देने से रोकने के लिए कहा था, इस मसले परफिर से शिकायत करेंगे
भोपाल. मध्य प्रदेश के सियासती ड्रामे के बीच बसपा विधायक रामबाई, संजीव सिंह कुशवाहऔर समाजवादी पार्टी के विधायक राजेशशुक्ला गुरुवार को मीडिया के सामने आए। सपा विधायक शुक्ला ने कहा कि दिग्विजय बुजुर्गहो गए हैं,इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं। बुधवार कोमुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से भी अपने मंत्रियों को अर्नगल बयानदेने से मना करने को कहा था। इससे उनकी छवि खराब हो रही है। बसपा विधायक रामबाई और संजीव सिंह कुशवाहने कहा कि कोई खरीद-फरोख्त नहीं हुई है। हम पर आरोप लगाने वाले मंत्रियों को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगना चाहिए। दिग्विजय ने गुड़गांव में विधायकों कीखरीद-फरोख्त, बंधक बनाने और मारपीट किए जाने के आरोप लगाए थे।
सपा विधायक: हमारा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस के विमान में बैठकर आए
समाजवादी पार्टी के विधायक राजेशशुक्ला ने कहा कि हमारा दुर्भाग्य है कि बुधवार को हम कांग्रेस नेताओं के कहने पर उनके प्लेन में बैठकर आ गए। हमें बंधक नहीं बनाया गया।ना ही भाजपा की ओर से किसी तरह का प्रलोभन नहीं दिया गया। हम मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं से बयानबाजी बंद कराने के लिएकहा था लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। हम फिर से मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करेंगे।
बसपा विधायक: दिल्ली में भाजपा नेताओं से मिलना कौन-सा गुनाह
बहुजन समाज पार्टी के विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि दिल्ली जाना और भाजपा नेताओं से मिलना कौन-सा गुनाह हो गया जिस पर इतना हंगामा कियाजा रहा है। हम दिल्ली जाते रहते हैं। बुधवार को जब हम दिल्ली में थे तो दिग्विजय सिंह का फोन आया। उन्होंनेकहा था कि अगर भोपाल जाना है तो प्लेन जा रहा है उससे चले जाओ। हम उनके कहने पर प्लेन से भोपाल आ गए। इसके बाद सीधे मुख्यमंत्री से मिलने चले गए। इसमें कौन-सी बड़ी बात हो गई। भाजपा की ओर से हमें किसी तरह का प्रलोभन नहीं दिया गया। सब बातें गलत हैं। कांग्रेस नेताओं कीअर्नगल बयानबाजी से हम आहत हैं।
मंत्री नंबर बढ़वाने के लिए बयानबाजी कर रहे: संजीव
संजीव ने यह भी कहा-अगर वे (कांग्रेस नेता) हमें छुड़ाकर लाए हैं तो अपने विधायकों को क्यों नहीं छुड़ा पाए। मायावती ने कांग्रेस सरकार का समर्थन करने के लिए कहा था, इसी बात पर हम कायम हैं। हमें कुछ नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमें सरकार के साथ नहीं रहना होता तो हम पहले ही उन्हें छोड़ देते। मंत्री बस अपने नंबर बढ़वाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं।
रामबाई बोलीं- किसी ने मुझे हाथ नहीं लगाया, मारपीट की बात झूठी
बसपा विधायक रामबाई ने कहा कि मेरा दिल्ली जाने का कार्यक्रम पहले से ही तय था। मेरी बेटी ने फ्लाइट का टिकट बुक कराया था। दिग्विजय का भूपेंद्र सिंह के साथ जाने का आरोप गलत है। किसी ने मुझे हाथ तक नहीं लगाया और कहा जा रहा है कि मारपीट की गई। ना भाजपा और ना ही कांग्रेस में इतनी हिम्मत है कि मुझे हाथ लगा सके। भाजपा पर खरीद-फरोख्त के लगाए जा रहे सभी आरोप गलत हैं। मैं प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के समय से मुख्यमंत्री के साथ हूं और आगे भी मेरा समर्थन उन्हीं को रहेगा।
रामबाई को भरोसा- मंत्रिमंडल विस्तार में उनका नाम होगा
विधायक रामबाई ने मंत्री पद को लेकर कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि जब भी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, उन्हे मंत्री बनाया जाएगा। प्रदेश में राज्यसभा सदस्य के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा-कांग्रेस से लेना देना नहीं है, जो बहनजी (बसपा सुप्रीमो मायावती) का आदेश होगा, उसका पालन करूंगी।
Manthan News Just another WordPress site