मंथन न्युज भोपाल. पुलिस भर्ती में प्रदेश के अभ्यर्थी ही शामिल हो। इसके लिए नीति तैयार की जा चुकी है। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। यह कहना है गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह का। मंत्री सिंह सोमवार को मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती को लेकर अन्य राज्यों के अभ्यार्थियों के भी आवेदन आते हैं
हरियाणा के आवेदकों अच्छी कद काठी होने के चलते सिलेक्ट हो जाते हैं। इसके कारण नीतियों में संशोधन की मांग लंबे समय से चल रही थी। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। पुलिस भर्ती में प्रदेश के आवेदकों को मौका मिलेगा। प्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली के सवाल पर मंत्री सिंह ने कहा कि यह मामला फिलहाल ठंडे बस्ते में है। अब जो भी निर्णय होंगे वे चुनाव के बाद ही होंगे
Check Also
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 मार्च को शिवपुरी में माधव नेशनल पार्क में 1 बाघ छोड़ेंगे और टाइगर रिजर्व की घोषणा
🔊 Listen to this माधव नेशनल पार्क, जो मध्य प्रदेश में स्थित है, अब प्रदेश …