Breaking News

कोरोना का डर / ग्वालियर में सुबह खुली दुकाने पुलिस ने बंद कराई, शिवपुरी में सब्जी बेचने वालों पर प्रतिबंध, सिर्फ दूध की सप्लाई हुई

ग्वालियर/शिवपुरी। ग्वालियर और शिवपुरी कोरोना वायरस से संक्रमित एक-एक मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। ग्वालियर में जहां 31 मार्च तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया वहीं शिवपुरी में लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। दोनों संक्रमित लोगों की हालत अस्पताल में स्थिर बनी हुई है। ग्वालियर में मिले संक्रमित युवक अभिषेक मिश्रा ने लोगों से माफी मांगी है।

ग्वालियर में मंगलवार शाम से लगाए गए कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। बुधवार सुबह शहर में कुछ दुकाने खुल गईं जिन्हें प्रशासन ने बंद करा दिया। ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जी लेकर डी आ रहे किसानों को भी पुलिस ने शहर में नहीं घुसने दिया है। दूध की सप्लाई जरूर हुई है। मेडिकल की दुकानें भी खुली हुई है। जिला प्रशासन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बुधवार दिनभर ऐसी ही सख्ती रहेगी। केंद्र ने जो नई गाइड लाइन जारी की है उसको गुरुवार सुबह से लागू किया जाएगा। जिसके तहत किराना, सब्जी, दूध और मेडिकल की दुकानें खुली रहेंगी। इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी और ज्यादा जरूरी होने पर लोगों को पास भी बनाकर दिए जाएंगे।

शिवपुरी में लॉक डाउन में पुलिस ने दिखाई सख्ती

दुबई से लौटे एक युवक को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर जिला प्राशासन और पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। बुधवार सुबह शहर में सिर्फ दूध की सप्लाई पुलिस ने कराई है। डेयरियों पर दूध लेने आने वालों को दूध नहीं मिल सका, क्योंकि जिला प्रशासन ने आज डेयरी नहीं खुलने दी हैं। शहर में आज सब्जी बेचने आने वालों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

अभी नहीं बनी संक्रमित लोगों की सूची

कोरोना वायरस का संक्रमित मरीज की जब तबीयत खराब हुई थी तब उसे 21 मार्च को अस्पताल से भागकर घर आ गया था। 24 मार्च को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच वो अपने घर पर ही रहा। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसने घर में ना ही मास्क लगाया और ना ही कोई सुरक्षात्मक कदम उठाए। संक्रमित युवक और उसके परिजन आस-पड़ोस के लोगों से मिलते रहे। 24 घंटे निकल जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों की सूची नहीं बना पाया है, जिन लोगों से युवक मिला है।

कोरोना पॉजिटिव जिस होटल में रूका उसे सील कराया

खजुराहो से ग्वालियर पहुंचे चेतकपुरी निवासी 36 वर्षीय अभिषेक को कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। युवक कुछ दिन पहले पत्नी के साथ खजुराहो घूमने आया था। कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद युवक खजुराहो में जिस ला कैपिटल में रुका था उसे जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। टायर कंपनी में कार्यरत अभिषेक मिश्रा 12 मार्च को छतरपुर भी गए थे। इस दौरान वे खजुराहो, राजनगर, टीकमगढ़ में अपनी कंपनी से जुड़े करीब दो दर्जन लोगों से मिले थे। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ थी। अभिषेक ने अनजाने में हुई गल्ती के लिए लोगों से माफी मांगी है।

Check Also

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया बने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, रिटायर्ड IAS अधिकारी केके सिंह सदस्य

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश में निगम, मंडल और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया …