Breaking News

लॉकडाउन के चलते गरीबों की मदद को आगे आई शिवपुरी पुलिस निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया, झोपड़ी में रह रहे लोगों को बंटवाया खाना।

मंथन न्यूज-9907832876
डंडे मारने वाली शिवपुरी पुलिस को लोगों ने कहा ‘मसीहा’, जानिए क्या है वजह

शिवपुरी- हर वक्त सवालों के घेरे में घिरी रहने वाली पुलिस कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दिन रात सड़को पर डटी है। शिवपुरी पुलिस निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया पुलिस इस लॉक डाउन में बेबस गरीब लोगों के लिए आगे आई है। पुलिस निर्भया प्रभारी की पूरी टीम अपने वेतन में राशन खरीद कर गरीब लोगों और झुगी झोपड़ी वालो में बांट रही है और उनसे उनकी जगह पर सुरक्षित रहने की अपील कर रही है।

शिवपुरी पुलिस के इस अलग रूप की ये तस्वीरें शिवपुरी के जिला की है जिसमे पुलिस कोरोना वायरस को हराने के जज्बे के साथ-साथ अपने वेतन से राशन खरीद कर ऐसे लोगो मे बांट रही है जो इस लॉक डाउन में असमर्थ है। वहीं झुगी झोपड़ी वाला का भी यही कहना है कि ऐसे मुसीबत में पुलिस हमारे लिए ये राशन लायी है ये किसी मसीहा से कम नही है क्यों कि उन लोगो के पास फिलहाल कोई काम नही है।

जनता के लिए इस संकट की घड़ी में ड्यूटी निभा रही निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया ने बताया कि इन लोगो के पास इस समय खाने को नहीं है। ऐसे में हमारी निर्भया टीम के सभी कर्मचारियों ने अपने वेतन में से राशन खरीदा है और ऐसी जगहों पर वितरित कर रहे है जो असमर्थ है। हम इन्हें यहीं विश्वास दिला रहे है कि हम इन्हें भूखा नही सोने देंगे। कुछ और लोग भी सहयोग के लिए हमे संपर्क कर रहें है । हम यही चाहते कि जब तक कोरोना इस देश से नही भाग जाता हम इन लोगो की सेवा करें।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …