Breaking News

MP के बस ऑपरेटरों के लिए गुड न्यूज, सरकार माफ करेगी 3 महीने का टैक्स

मध्य प्रदेश सरकार अब बस ऑपरेटरों के तीन महीने का 70 करोड़ रुपए का टैक्स माफ करेगी. ऑपरेटरों का अप्रैल, मई और जून का टैक्स माफ किया जाएगा.परिवहन महकमे ने सरकार के समक्ष एक प्रस्ताव रखा था, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन में बसों का संचालन ना हो पाने के कारण टैक्स माफी की मांग की थी.

भोपाल: मध्य प्रदेश के बस ऑपरेटरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. मध्य प्रदेश सरकार अब बस ऑपरेटरों के तीन महीने का 70 करोड़ रुपए का टैक्स माफ करेगी. ऑपरेटरों का अप्रैल, मई और जून का टैक्स माफ किया जाएगा. बता दें कि बस ऑपरेटरों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा था. परिवहन महकमे ने सरकार के समक्ष एक प्रस्ताव रखा था, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन में बसों का संचालन ना हो पाने के कारण टैक्स माफी की मांग की थी.

बता दें कि बस ऑपरेटर्स ने आगे भी बसों के टैक्स को लेकर छूट की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर सोशल डिस्टेंसिंग के चलते बस में आधे यात्री ही कर सफर करेंगे, तो ऐसे में खर्च कैसे निकलेगा.

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही बैठक कर फैसला ले सकते हैं. जिसमें ऑपरेटरों के टैक्स में 40 फीसदी तक की राहत देने की बात कही जा रही है.

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में बसों का संचालन बंद होने के कारण प्रदेश के ​लोगों को एक जिले से दूसरे जिले और एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने में भी परेशानी आ रही है.

Check Also

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य मे छात्रों ने समझा पुलिस का कामकाज, एसएमएस पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया फिजिकल थाना का भ्रमण।

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य मे छात्रों ने समझा पुलिस का कामकाज एसएमएस पीजी कॉलेज …