Breaking News

मध्य प्रदेश में तकनीकी कोर्स की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 24 अगस्त से होंगी शुरू

भोपाल।तकनीकी पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाए ऑनलाइन माध्यम से 24 अगस्त से आयोजित होंगी। तकनीकी-शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितयों और छात्रों के सर्वव्यापी हितों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य सेमेस्टर 2 से 7 तक के विद्यार्थियों को अंतरिक मूल्यांकन एवं गत वर्ष में उनके प्रदर्शन के आधार पर आगामी कक्षा में प्रमोट करने का भी निर्णय लिया गया है। सिंधिया ने बताया कि जो छात्र ऑनलाइन परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे उनके लिए बाद में विशेष परीक्षा 15 से 23 सितम्बर के मध्य आयोजित की जाएगी।

प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास कोरोलिन खोंगवाल देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि बीए की सैद्धांतिक परीक्षाए 24,26,28 एवं 31 अगस्त को आयोजित होगी। बी.फर्मिसी की सैद्धांतिक परीक्षाए 24,26,28 एवं 31 अगस्त एवं 2 सितम्बर को होंगी। इन विषयों की प्रायोगिक परीक्षाए 4 सितम्बर से 9 सितम्बर के मध्य होंगी। डिप्लोमा कोसर्स की सैद्धांतिक परीक्षाए 27 अगस्त से 7 सितम्बर और प्रायोगिक परीक्षाए 8 सितम्बर से 14 सितम्बर तक होंगी। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के सेमेस्टर 3,5 एवं 7 तक के विद्यार्थियों की नियमित ऑनलाइन कक्षाएं 17 अगस्त 2020 तथा सत्र 2021 के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों की कक्षाए 15 अक्टूबर 2020 से शुरू होंगी।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …