Breaking News

ग्रामीणों के आग्रह पर ट्रेक्टर पर सवार होकर दुर्गम स्थान पर पहुँचे जनसम्पर्क मंत्री

जनसम्पर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र भिल्हार मौजा अंगूरी नदी के किनारे बने दुर्गम आश्रम पर ट्रेक्टर पर बैठकर पहुँचे। मंत्री डॉ. मिश्र ने ग्राम करारीखुर्द तथा आसपास के ग्रामीणजन ने अंगूरी नदी के किनारे रामठाकुर स्थान पर मंहत श्री मदनगिरि महाराज की मृत्यु के बाद उनकी मूर्ति की स्थापना की है। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. मिश्र को भी आमंत्रित किया गया जो ग्रामीणों के के आग्रह पर ट्रेक्टर पर बैठकर नदी किनारे दुर्गम स्थान पर स्थित आश्रम में पहुँचे।
डॉ. मिश्र के आश्रम पहुँचने से ग्रामीण प्रफुल्लित दिखे। जनसम्पर्क मंत्री ने ग्रामीणों से वर्षा और खेती आदि की जानकारी ली। मंत्री डॉ. मिश्र ने महन्त मदनगिरि की मूर्ति पर माथा भी टेका।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …