Breaking News

कांग्रेस सरकार के मंत्री ने बलरामपुर में किशोरी से रेप को बताया छोटी घटना,BJP बोली- शर्मनाक!

कांग्रेस सरकार के मंत्री ने बलरामपुर में किशोरी से रेप को बताया छोटी घटना,BJP बोली- शर्मनाक!

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भूपेश बघेल (Bhupaesh Baghel) के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार (Congerss Government) में वरिष्ठ मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया (Dr. Shiv Kumar Dahria) का रेप पीड़िता को लेकर एक बयान सामने आया है, जिसके बाद प्रदेश में राजनीतिक भूचाल मचा हुआ है. मंत्री ​डॉ. डहरिया ने छत्तीसगढ़ में एक नाबालिग से रेप के मामले को लेकर बयान दिया. मंत्री ड​हरिया ने राजधानी रायपुर में कहा कि बलरामपुर में रेप की घटना छोटी है. डॉ. डहरिया ने कहा कि बलरामपुर में किशोरी से दुष्कर्म को छोटी घटना कहा. मंत्री डहरिया ने कहा- छोटी मोटी घटना हुई है, स्थानीय प्रशासन जांच करेगी.

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बीते शुक्रवार को एक किशोरी को नशीली दवा खिला कर रेप किया गया था. यूपी के हाथरस व बलरामपुर में युवती की दुष्कर्म के बाद मौत के बाद देशभर में चर्चाओं का दौर है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में भी रेप की घटना हुई है. इस घटना के बाद बीते शनिवार को राजधानी रायपुर में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में मंत्री डहरिया ने मीडिया से चर्चा की. चर्चा में उन्होंने बलरामपुर की घटना को लेकर बयान दिया.

बीजेपी ने खोला मोर्चा

मंत्री शिव कुमार डहरिया के बयान के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री का ये बयान शर्मनाक है. ये बयान अशोभनीय है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि रेप की घटना कैसे छोटी या बड़ी हो सकती है. यह बयान मंत्री के मानसिकता को बताता है, जिम्मेदार मंत्री का यह बयान प्रदेश को कहां ले जाना चाहता है.

मंत्री ने दिया स्पष्टीकरण

रेप पर बयान के बाद मचे राजनीतिक बवाल के बाद मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने स्पष्टीकरण दिया. डहरिया ने कहा- मेरे कहने के तात्पर्य को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा. दुष्कर्म कहीं भी हो अमानवीय है. घटना कहीं भी हो दु:खद और मानवता के खिलाफ है.

हाथरस की घटना पर कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

यूपी के हाथरस में हुई रेप की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी. 5 अक्टूबर को प्रदेशभर में सत्याग्रह करेगी. प्रदेशभर के सभी ब्लॉक में प्रदर्शन किया जाएगा. 6 अक्टूबर को जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. 7 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर राजधानी में आंदोलन होगा.

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …