Breaking News

*ग़ांधी जयंती के उपलक्ष्य पर उपहार फाउंडेशन ग्वालियर ने किया वृक्षारोपण ।*

प्रदूषण का स्तर इन दिनों बहुत अधिक बढ़ रहा है। इससे लड़ने का एकमात्र तरीका अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और अच्छे जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। हम सभी जानते हैं कि हमारे अस्तित्व और कल्याण के लिए पेड़ और पौधे कितने महत्वपूर्ण हैं लेकिन हम में से कितने लोग नियमित रूप से पेड़ लगाते हैं? यदि आप ऐसा नहीं कर रहे हैं तो यह समय है जब आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ भी प्रयास कर सके उन्हें करना चाहिए। इसी पहल को बढ़ाबा देते हुए उपहार फाउंडेशन ने गांधी जयंती पर वृक्षारोपण किया साथ ही इस कार्य को निरंतर करने का प्रण लिया । इस मौके पर उपहार फाउंडेशन के संरक्षक एवम संचालक राहुल द्विवेदी , कपिल सिंह जादौन, सरदार सिंह , मोहित शर्मा , प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शिवानी तोमर , चेतना गोरख्वार , शेजल उपाध्याय , रितिक सेन , सिदरा अख्तर आदि उपस्तिथ रहे ।*

*ग़ांधी जयंती के उपलक्ष्य पर उपहार फाउंडेशन ग्वालियर ने किया वृक्षारोपण ।*

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …