Breaking News

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी ने समझाइश दी

शिवपुरी-आज पुलिस अधीक्षक महोदय राजेश सिंह चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में एवं एसडीओपी शिवपुरी सुधीर सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी एवं सूबेदार प्रियंका घोष ने यातायात महकमे के साथ आज शिवपुरी कोर्ट रोड पर दुकानदारों को समझाईस देकर सामान रोड से हटवाते हुए दुकानदारों को समझाईस दी। कि अगर आगे से सामान दुकान के बाहर रखा हुआ पाया गया तो आपके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी ।साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद शिवपुरी में यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी सख्त रवैया अपनाते हुए दिखाई दी ।इसके साथ ही जो दुकानदार बिना मास्क लगाए दिखाई दिया उसे हड़काते हुए मास्क पहनने की सलाह दी ।

इस दौरान यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी ने दुकानों पर सोशल डिस्पेंसिंग का पालन भी कराया। यहां बता दें कि शिवपुरी में लगातार लॉकडाउन के नियमों के उल्ल्घंन की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसके साथ ही दुकानदारों और ग्राहकों के द्वारा मास्क भी नहीं लगाया जा रहा था। यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी एक्शन मोड में दुकानदारों को मास्क पहनने की हिदायत दी। इसके साथ ही एनाउंसमेंट करते हुए लोगों को मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना लगाने के लिए भी कहा।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …