Breaking News

अतिथि विद्वानों की वेतन कटौती से आक्रोश: डॉ.रामजी दास राठौर

अतिथि विद्वानों की वेतन कटौती से आक्रोश: डॉ.रामजी दास राठौर

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि विद्वानों के वेतन में कटौती से उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि विद्वानों में काफी आक्रोश है. इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ.रामजी दास राठौर ने बताया कि मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में शासन के आदेश अनुसार अतिथि विद्वानों को 20 कार्य दिवस का अधिकतम वेतन ₹30000 प्रतिमाह दिया जाएगा चाहे उनके द्वारा किया गया कार्य अधिक हो.
यह बताना आवश्यक होगा कि अतिथि विद्वानों को ₹1500 प्रति कार्य दिवस के हिसाब से भुगतान किया जाता है. यदि अतिथि विद्वान के कार्य दिवस अधिक होते हैं तो ऐसी स्थिति में अतिथि विद्वानों को आर्थिक नुकसान होना तय है क्योंकि प्रदेश के कई अतिथि विद्वान अपने कर्तव्य पर डटे हुए हैं तथा शासन के आदेश होने के बावजूद भी वह प्रतिदिन अपनी उपस्थिति महाविद्यालय में दर्ज करा रहे हैं. महाविद्यालय में उनकी उपस्थिति की संख्या 26 तक है जबकि उनका वेतन उन्हें केवल 20 दिन का प्राप्त होना है.
इस संबंध में अतिथि विद्वानों ने अपना विरोध शासन को दर्ज कराया है. शासन को अतिथि विद्वानों के संबंध में तत्काल निर्णय करना चाहिए जिससे कि अतिथि विद्वानों को उनके कार्य अनुसार वेतन प्राप्त हो सके तथा कोरोना काल में होने वाले आर्थिक नुकसान से उन्हें बचाया जा सके.

Check Also

राजनीतिक नियुक्तियां: ज्योतिरादित्य सिंधिया की जिद, 5 पद तो देने होंगे

🔊 Listen to this MP Political Appointments: एमपी बीजेपी नगर निकायों में एल्डरमैन की पहली …