*सी आई ए टी स्कूल ,सी आर पी एफ शिवपुरी ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस*
दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्थान में पुलिस महानिरीक्षक , श्री मूलचंद पवार, पीएमजी की अगुवाई में सी आई ए टी स्कूल शिवपुरी में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर श्री अलख शुक्ला, उप कमांडेंट, श्री अनादि दयाल, उप कमांडेंट, अन्य अधिकारीगण अधीनस्थ अधिकारी गण अन्य कार्मिक तथा प्रशिक्षर्थियों ने भाग लिया ।कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर हुई |
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने 21 अक्टूबर 1959 को हॉटस्प्रिंग लद्दाख में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की शौर्य गाथा के बारे में अवगत कराते हुए उन महान शहीद पुलिसकर्मियों के शौर्य और बलिदान को याद किया। सीआरपीएफ के शहीद रणबांकुरे के सम्मान में हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है ।यह 1959 में चीनी गोलाबारी में शहीद हुए 10 पुलिस कर्मियों के बलिदान को याद कराता है ।इस घटना में जो 10 लोग शहीद हुए थे उनके नाम इस प्रकार हैं –
सिपाही मेघ राज, सिपाही मानसिंह, सिपाही सरवन दास, सिपाही शेयरिंग नवलु, सिपाही पूरन सिंह, सिपाही धर्म सिंह, सिपाही पुराण, सिंह सिपाही मोरबु लांबा, सिपाही विश्वनाथ प्रताप और सिपाही माखनलाल। इन शहीदों को उत्तर पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया 1959 की शरद तक तिब्बत के साथ भारत की 2500मीटर लंबी सीमा को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी सीआरपीएफ के पुलिसकर्मी की थी।जनवरी 1960 में राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिरीक्षक का वार्षिक सम्मेलन हुआ उक्त सम्मेलन में लद्दाख में शहीद हुए उन वीर पुलिसकर्मियों और साल के दौरान ड्यूटी पर जान गवाने वाले अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का फैसला लिया गया ।उनके सम्मान में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाने का फैसला हुआ ।हॉटस्प्रिंग में एक स्मारक बनाया गया और देश के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बलों के सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए हॉटस्प्रिंग की यात्रा की ।वर्ष 2012 से पुलिस स्मारक दिवस परेड राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस मेमोरियल चाणक्यपुरी में आयोजित किया जा रहा है ।इस अवसर पर सी आई ए टी स्कूल के प्राचार्य महोदय ने पिछले वर्ष 2019 से लेकर अभी तक देश की एकता एवं अखंडता को कायम रखते हुए देश के प्रत्येक भाग में विभिन्न बलों के शहीद अमर जवानों के नामों को याद कर उन्हें सम्मान दिया|
Manthan News Just another WordPress site