
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की लंगड़ी सरकार है। यह सरकार कब तक चलेगी, यह देखने की बात होगी। शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख की भूमिका में शनिवार को गुरुग्राम पहुंचे थे। उन्होंने यहां हरियाणा में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि इस समय लोकसभा चुनाव में हार से सबक लेते हुए कांग्रेस को अपने संगठन की मजबूती पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा जन-जन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, राज्यसभा सांसद अनिल जैन, विधायक उमेश अग्रवाल, मेयर मधु आजाद आदि मौजूद थे।
Manthan News Just another WordPress site