Breaking News

MPPEB MP Jail Prahari Exam date 2020 : एमपी जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित

अंकित राज पुरोहित (9907832876) – मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी है। www.peb.mp.gov.in पर जारी ताजा नोटिस के मुताबिक अब यह भर्ती परीक्षा 11 दिसंबर से 24 दिसंबर 2020 (17 दिसंबर छोड़कर) तक आयोजित होगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी। इस शिफ्ट का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7 बजे से 8 बजे रखा गया है। निर्देश पढ़ने का समय 8.50 से 9 बजे है। पेपर 9 बजे शुरू हो जाएगा।

दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इस शिफ्ट का रिपोर्टिंग टाइम 12 बजे से 1 बजे रखा गया है। निर्देश पढ़ने का समय 1.50 से 2 बजे है। पेपर 2 बजे शुरू हो जाएगा।
आपको बता दें कि जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 20 नवंबर से 29 नवंबर के बीच होना था। उम्मीदवार सभी तैयारियां पूरी कर चुके थे। लेकिन परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ( MPPEB ) ने जुलाई में राज्य सरकार के जेल विभाग में जेल प्रहरी पद पर 282 वैकेंसी निकाली थी।

एमपीपीईबी ने दिशानिर्देशों में कहा है कि परीक्षार्थियों का आधार रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड के साथ ऑरिजनल फोटोयुक्त पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, डीएल, पासपोर्ट) जरूर लाए। परीक्षा हॉल में मोबाइल, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न लाएं। अपने साथ काला बॉल प्वाइंट पेन लाएं। परीक्षा खत्म होने तक किसी को भी एग्जाम हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …