Breaking News

खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव ने किया जिले का भ्रमण

खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव ने किया जिले का भ्रमण

Shivpuri news

खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री फैज अहमद किदवई ने बुधवार को शिवपुरी जिले का भ्रमण किया। उन्होंने जिले में चल रही धान खरीदी का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने दिनारा बैरियर का भी निरीक्षण किया और धान खरीदी के संबंध में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव खाद्य विभाग श्री किदवई ने थनरा में बन रहे कैप प्लेटफार्म का भी निरीक्षण किया। उसके बाद टोडा पिछोर धान उपार्जन केंद्र में किसानों से की जा रही खरीदी की व्यवस्था देखी। साथ ही टोडा पिछोर की पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिले में खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होना चाहिए। खरीदी प्रक्रिया से संबंधित सभी अधिकारी भ्रमण करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल, जिला आपूर्ति अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …