Breaking News

हाईकोर्ट में हाजिर हुए कांग्रेस विधायक अजय सिंह, चुनाव खर्च पर दर्ज कराए बयान

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजय पॉल की एकलपीठ के समक्ष मंगलवार को कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल हाजिर हुए। उन्होंने विधानसभा चुनाव में प्रचार के सिलसिले में निर्धारित सीमा के भी राशि खर्च करने के बारे में अपना बयान दर्ज कराया। कोर्ट ने बयान को रिकॉर्ड पर लेकर सुनवाई 19 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी।
चुनाव याचिकाकर्ता भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुरहट विधानसभा सीट से चुनाव हारे शरदेन्दु तिवारी की ओर से अधिवक्ता शिवेन्द्र उपाध्याय व प्रकाश उपाध्याय ने पक्ष रखा। जबकि अजय सिंह राहुल की ओर से अधिवक्ता पीडी गुप्ता व राशिद सुहैल सिद्दीकी खड़े हुए।
दोनों पक्षों की ओर से परस्पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। चुनाव याचिकाकर्ता चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाकर तय सीमा से अधिक खर्च के आधार पर अजय सिंह राहुल का निर्वाचन रद्द कराने पर अड़ा है। जबकि अजय सिंह राहुल का कहना है कि चुनाव खर्च निर्धारित सीमा के भीतर ही था। चुनाव याचिका अपनी हार से खीझकर दुर्भावावश लगाई गई है। इसके पीछे सिर्फ परेशान करने की नीयत है।

Check Also

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया बने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, रिटायर्ड IAS अधिकारी केके सिंह सदस्य

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश में निगम, मंडल और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया …