Breaking News

मप्र / सरकार 15 दिन में बंद कर देगी व्यापमं; सीधी भर्ती के लिए तैयार होगा नया सेटअप

भाजपा की शिवराज सरकार की देशभर में व्यापमं घोटाले के कारण हुई थी बदनामी।

मुख्यमंत्री कमलनाथने अफसरों से नया सेट बनाने के प्रस्ताव मांगे

वचनपत्र में भी सरकार ने किया वादा, नया बोर्ड बनाने को कहा था

भोपाल.भाजपा सरकारमें घोटालों के लिए बदनाम प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (व्यापमं) को सरकार खत्मकरने जा रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने व्यापम को बंद करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। अफसरों को व्यापम बंद करने का प्रस्ताव पेश करने को कहा है।दरअसल मुख्यमंत्रीकमलनाथ नेव्यापमं घोटाले की जांच कराने और प्रोफेशनल एग्जाम संचालित करने वाली इस संस्था को बंदकरने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री ने अफसरों को व्यापमं की जगह सरकारी सेवा में सीधी भर्ती के लिए नयासेटअप बनाने का प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा है।सुर्खियों में रहा है व्यापमं : प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (व्यापमं) सुर्खियों में रहा है।घोटाले में आठ से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। ये घोटाला देश भर में भाजपाकी किरकिरी कराने वाली बड़ी वजह भी बना था। अब कमलनाथ सरकार ने व्यापम को बंद कर नया सिस्टम बनाने की तैयारी तेज कर दी है।विधानसभा चुनाव में बनाया था मुद्दा : प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने व्यापमं को लेकर भाजपा कीशिवराज सरकार को जमकर घेरा था। यहां तक की सीबीआई परशिवराज सिंह को बचाने के आरोप भी कांग्रेस ने लगाए थे। कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि व्यापमं घाेटाले से जुड़ेसीबीआई तथ्यों की अनदेखी कर रही है।

Check Also

राष्ट्रभक्ति मय हुआ सम्पूर्ण क्षेत्र, घोष वादन के साथ कदम ताल करते निकले स्वयंसेवक

🔊 Listen to this राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन राष्ट्रभक्ति मय हुआ सम्पूर्ण …