Breaking News

मैदान छोड़कर विदेश भाग गए ज्योतिरादित्य सिंधिया: प्रभात झा

भोपाल। कांग्रेस की प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के विदेश दौरे पर सांसद प्रभात झा ने सवाल उठाए हैंं उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मप्र में ज्यादा दिन नहीं रुक पाए, जमीन पर जब भाजपा कार्यकर्ताओं को काम करते देखा तो मैदान छोड़कर विदेश भाग गए। इससे पहले प्रभात झा ने कहा था कि ये महलों में रहने वाले, गरीब के साथ फोटो खिंचवा सकते हैं लेकिन ग्रामीण माहौल में ज्यादा दिनों तक रुक नहीं सकते। वो रिफ्रेश होने के लिए वापस अपने आलीशान महलों में चले जाते हैं। 

बीजेपी नेता प्रभात झा ने गुना से सांसद और कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के विदेश दौरे पर निशाना साधते हुए हमला बोला है। गौरतलब है कि सिंधिया इन दिनों विदेश प्रवास पर हैं। इस पर भाजपा के समग्र मीडिया प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने सिंधिया के प्रवास पर कहा, “वे मैदान छोड़कर चले गए हैं। हमारे दल के सदस्य सैनिक के समान हैं जो चुनाव तक कहीं नहीं जाएंगे।” 
सिंधिया के पास और भी काम हैं
झा के सवाल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद गोयल ने कहा, “सिंधिया के पास और भी काम हैं। वे सिर्फ चार दिन के प्रदेश प्रवास पर आते हैं तो भाजपा घबरा जाती है। झा को अपने को देखना चाहिए, वे दो दशक पहले जिस पद पर थे, उसी पर बने हुए हैं। 

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …