Breaking News

*मोदी माडल फैल होता, तो राहुल जी टोपी की जगह टीका लगाकर नही घूम रहे होते: डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*मोदी माडल फैल होता, तो राहुल जी टोपी की जगह टीका लगाकर नही घूम रहे होते: डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*अहमदाबाद,गुजरात:

राहुल गांधी द्वारा नोटबंदी व जीएसटी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर किए हमले का जवाब गुजरात से आया है।गुजरात चुनाव में धुआधार प्रचार कर रहे प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मोदी माडल फैल होता तो राहुल जी आज टोपी की जगह टीका लगाए नही घूम रहे होते।*

अहमदाबाद की निकोल विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी जगदीश भाई विश्वकर्मा के समर्थन में आयोजित अन्य भाषा–भाषी समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी कहते है की मोदी माडल ने कुछ नही किया,देश को मोदी माडल से कुछ नही मिला,हम बताते है मोदी माडल ने क्या किया।राहुल जी अभी आए थे न माथे पर चंदन पोते हुए प्रचार करने।यह मोदी माडल का ही कमाल है की टोपी लगाने वाले अब टीका लगाकर आ रहे है। और क्या चाहिए।
गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस कि सरकार दोबारा क्यू नही बन पाती है क्युकी वह विकास के नाम पर वोट नही मांगते है केवल तुष्टिकरण की राजनीति और झूठे वादे कर सत्ता पाते है। मैं कई दिनों से गुजरात में चुनावी प्रचार कर रहा हूं हर जगह मोदी मोदी जी गूंज सुनाई और भाजपा ही दिखाई दे रही है। भाजपा के मंच पर ही भारत माता की जय के नारे लगते है बाकी के दल दो अपनी अपनी जय के नारे लगाते है। 27 सालों से गुजरात और 17 सालों से मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है गुजरात जीतने के बाद मध्य प्रदेश में भी भाजपा का परचम फिर लहराएगा यह तय है।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …