Breaking News

*मध्यप्रदेश में बनी बनाई सरकार नही चला पाने वाले दावा कर रहे है गुजरात में सरकार बनाने की: डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*मध्यप्रदेश में बनी बनाई सरकार नही चला पाने वाले दावा कर रहे है गुजरात में सरकार बनाने की: डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*विकास को चुने और नकार दें झूठे और लोकलुभावन वादे करने वालों को*

*बनासकांठा (गुजरात):*
*गुजरात चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे पास आती जा रही है, चुनाव प्रचार* *आक्रमक होता जा रहा है। बनासकांठा जिले में चुनाव प्रचार की कमान संभाले प्रदेश के गृह मंत्री* *डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को*
*जिले की वाव विधानसभा से* *भाजपा प्रत्याशी* *स्वरूप ठाकोर को विजय दिलाने के लिए आयोजित बैठक को संबोधित*
*कर कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनो ही दल झूठे हैं।* *लोकलुभावन वादे कर किसी भी प्रकार सत्ता पाना चाहते है। ये दोनों सरकार तो नही बना पाएंगे और जब सरकार नहीं बना पाएंगे तो फिर* *इनके विकास के दावे झूठे के झूठे रह जाएंगे। इसलिए इनको वोट मत देना नही तो आपका वोट बेकार चला जाएगा।*

विशाल बैठक को संबोधित करते हुए गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनाने का दावा कर रही है लेकिन जो कांग्रेस , मध्यप्रदेश में बनी-बनाई सरकार नही चला पाई वह यहाँ क्या सरकार बनाएगी। बना भी ली तो विकास कैसे करेंगे। कहाँ से पैसे लाएंगे। कुछ नही होने वाला इनसे , इन्होंने अपने वादों पर अमल किया होता तो आज देश में मात्र डेढ़ प्रदेश में इनकी सरकार नहीं रह जाती। यह बात आपको जनता को भी बतानी होगी।

गृह मंत्री ने कहा गुजरात की जनता सौभाग्यशाली है जिसने देश को ऐसा नेतृत्व दिया है जिसने भारत माता के भाल को गौरवान्वित करने का काम किया है। गुजरात में भाजपा की ही फिर सरकार बनेगी। मोदी जी पर सबको विश्वास है , यही विश्वास एक बार फिर गुजरात में जीत की फिर नई इबारत लिखेगा।

गृह मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं में अपना संपूर्ण देने का भाव होना जरूरी है। मोदी जी भारत माता के वैभव का मंदिर बना रहे है। इस मंदिर में हमारा एक ईट का भी योगदान देने का भाव होना चाहिए। योगदान छोटा या बड़ा नही होता। योगदान देने वाला इतिहास में अमर हो जाता है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …