Breaking News

भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक 19 फरवरी को

शिवपुरी। 17 /2/2023 

Poonam Purohit Shivpuri 

भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर जिला कार्यसमिति बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कोठी नंबर एक पर 19 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे रखी गई है । बैठक में जिला प्रभारी केशव सिंह भदौरिया एवं जिलाध्यक्ष राजू बाथम का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया ने बताया कि
इस जिला कार्यसमिति बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी ,सांसद, विधायक, मंत्री, राज्यमंत्री, निगम मंडल के अध्यक्ष -उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक,जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,मोर्चा-प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी,भाजपा जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष/महामंत्री,भाजपा मंडल प्रभारी,मोर्चा जिला अध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,प्रकोष्ठ जिला संयोजक,जनपद अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्षगण, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहेंगे।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …