Breaking News

शिवपुरी: बिजली विभाग के ऑफिस में लाखों की चोरी, का प्रयास मामला दर्ज..

शिवपुरी: बिजली विभाग के ऑफिस में लाखों की चोरी, का प्रयास मामला दर्ज..

बीती रात बिजली विभाग के कस्तम गॆट स्थित रेवन्यू ऑफिस में चोरों ने की बड़ा हाथ साफ करने की कोशिश ऑफिस की तिजोरी में बिजली बिल कलेक्शन से संबंधित लगभग ३५ लाख रुपए कर्मचारियों ने रखे थे। सोमवार को दफ्तार खोलने के बाद लॉकर कक्ष का हल देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए। घटना की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई।

लॉकर खोलने का प्रयास किया
बिजली विभाग के कर्मियों की शिकायत पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने बताया कि लॉकर के ऊपरी भाग को तोड़ने का प्रयास किया है। इधर विद्युत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने बताया कि लॉकर में लगभग ३५ लाख रुपए रखे हुए थे। चोर रुपए की चोरी करने में तो सफल नहीं हो सके पर पंखे आदि समान चोरी कर ले गए है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दि है।

Check Also

शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  करें अधिक जानकारी के लिए लिंक खोले

🔊 Listen to this शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क …