Breaking News

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी‌ जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद मंडल भाजपा ग्वालियर द्वारा राम धुन का आयोजन किया गया।

Sep 17, 2023 @ 09:15 p.m

ग्वालियर। रविवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद मंडल भाजपा ग्वालियर द्वारा दक्षिण विधानसभा के वार्ड क्रमांक 52 के गुढा स्थित डांग वाले बाबा मंदिर में राम धुन का आयोजन किया गया। रामधुन के पश्चायत विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मोदी जी के स्वस्थ स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। और मिठाई वितरण की गई। इस अवसर पर ग्वालियर भाजपा जिला महामंत्री राजू पलैया , जन सरोकर संघ के अध्यक्ष शुभम चौधरी, स्वामी विवेकानंद मंडल अध्यक्ष चेतन मंडलोई, मंडल प्रभारी विकास साहू, ममता आर्य, रुकमणी जोशी, मुरारी तोमर, शैलेंद्र तोमर, राज आर्य सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं मोदी जी समर्थक, प्रशंसक उपस्थित रहें।

Check Also

शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  करें अधिक जानकारी के लिए लिंक खोले

🔊 Listen to this शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क …