Breaking News

घमंडिया गठबंधन के नीयत में खोट है,- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भोपाल !Sep 25, 2023 

प्रधानमंत्री नरेंद्र भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधने के साथ-साथ अपने सरकार में किए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया. साथ ही पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन ने मजबूरी में बिल का समनर्थन किया है. घमंडिया गठबंधन के नीयत में खोट है, आने वाले टाइम में कोई चाल चलेगी.’बता दें कि कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी की गई थी. पार्टी की तरफ से दावा किया गया था कि इस कार्यक्रम में 10 लाख से अधिक कार्यकर्ता जुड़ेंगे. एमपी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए गए जन आशीर्वाद यात्रा के खत्म होने के बाद कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया गया था. पिछले डेढ़ महीने में पीएम मोदी का मध्य प्रदेश में यह तीसरा दौरा था. पीएम मोदी एयरपोर्ट से जंबूरी मैदान तक रोड शो किया. इसके बाद मैदान में खुली जीप पर सवार होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए मंच तक गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा मिजाज और मिशन अलग है, हमारे देश से बड़ा कुछ नहीं है. मैं अभावों में रहा हूं. लेकिन देश को अभावों में नहीं रहने दूंगा. कांग्रेस के पास नियत और इच्छा शक्ति नहीं थी. कांग्रेस को उसके नेता नहीं चला रहे हैं, अर्बन नक्सली चला रहे हैं. कांग्रेस ने अपना ठेका दूसरों के हाथों में दे दिया है. सनातन को खत्म करने की साजिश रच रहा है घमंडिया गठबंधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का महिमामंडन करने में लगी है. कांग्रेस भारत में भ्रष्ट तंत्र को पोषित करने में लगी हुई है. कांग्रेस जंग लगे लोहे की तरह है, जो बारिश में रखने पर सड़ जाता है. अब कांग्रेस में न तो देशहित को देखने की क्षमता है और न ही समझने की.’

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये नारी शक्ति को बांटने की कोशिश करेंगे. ये लोग तरह-तरह की अफवाहें फैलाएंगे. ऐसे में सभी को एकजुट रहने की जरूरत है. इन लोगों ने देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रोकने की कोशिश की. ये वहीं लोग हैं, जो सेना में महिलाओं की एंट्री रोक रखी थी.

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,’कांग्रेस को भारत में विकास कार्य पच नहीं रहे. वो नहीं चाहते कि देश का विकास हो. उन्हें कभी भी देश की उपलब्धियों पर गर्व नहीं होता. क्योंकि न तो वे बदलना चाहते हैं और न ही चाहते हैं कि देश बदले या विकास हो. कांग्रेस अगर मौका मिला (यहां सत्ता में आने का) तो मध्य प्रदेश को ‘बीमारू राज्य’ बना देंगे. उन्होंने डिजिटल पेमेंट का विरोध किया लेकिन दुनिया UPI मोड से प्रभावित है.

’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘बिल पर विपक्ष की मजबूरी देखने को मिली. मजबूरी में महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया. विपक्ष की नीयत में खोट है. घमंडिया गठबंधन ने मजबूरी में समर्थन किया है और अब घमंडिया गठबंधन नया खेल खेलेगा. नारी शक्ति को बांटने की कोशिश होगी.’

– कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी ने देश को रोटी-कपड़ा में उलझाया. कांग्रेस ने अपना वादा पूरा नहीं किया. मोदी की दी गारंटी घर-घर पहुंचती है. मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी. 13.5 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला. मोदी की गारंटी जमीन पर उतरती है.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी के पास भविष्य की सोच नहीं है. उसमें आगे देखने का सामर्थ नहीं बचा है.’ इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस विकसित भारत की हर योजना का विरोध करती है. कांग्रेस पार्टी नए संसद भवन का विरोध करती है. कांग्रेस पार्टी ने एमपी को बीमारु राज्य बनाया. मध्य प्रदेश को विकसित बनाने का समय है. भारत के यूपीआई से दुनिया मंत्रमुग्ध. कांग्रेस को विकास पसंद नहीं.’

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …