Breaking News

चाइना बॉर्डर पर शहीद हुए जवान रोहित चौरसिया का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शिवपुरी : September 25, 2023 at 

शिवपुरी जिले के सपूत रोहित चौरसिया का ड्यूटी के दौरान निधन होने के बाद आज उनका पार्थिव देह गृह जिले शिवपुरी पहुंच। इसके बाद ग्वालियर बायपास से होते हुए उनको निज निवास से मुक्तिधाम के लिए लाया गया मुक्तिधाम पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। आपको बता दें कि ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर 23 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनका निधन हो गया। 25 सितंबर को उनका पार्थिव देह शिवपुरी पहुंच।

रघुवीर सिंह बक्श डीआईजी

डीआईजी रघुवीर सिंह ने बताया कि भारतीय तिब्बत सीमा में तैनात सब इंस्पेक्टर रोहित चौरसिया का अचानक किसी बीमारी के कारण निधन हुआ है। बीमारी के एग्जैक्ट कारणों का अभी पता नही चल सका पोस्टमार्टम से खुलासा होगा कि किस वजह से मौत हुई है। अभी सुनने में आ रहा है कि ब्लैक फंगस की वजह से निधन हुआ है। रोहित के निधन से भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल में शोक की लहर है।

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा …