Breaking News

MP चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी,

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है. उनमें कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद पटेल, गणेश सिंह, राकेश सिंह, रीति पाठक और सांसद उदयप्रताप सिंह शामिल हैं. बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है. वह दिमनी सीट से चुनाव लड़ेंगे. इन 39 उम्मीदवारों में कई सांसद भी शामिल हैं. वहीं, तीन केंद्रीय मंत्रियों को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है.

पार्टी ने जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है. उनमें कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद पटेल, गणेश सिंह, राकेश सिंह, रीति पाठक और सांसद उदयप्रताप सिंह शामिल हैं. बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है.

सतना से सांसद गणेश सिंह सतना सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. सीधी से सांसद रीति पाठक सीधी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है. उन्हें नरसिंहपुर से टिकट दिया गया है.

Check Also

शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  करें अधिक जानकारी के लिए लिंक खोले

🔊 Listen to this शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क …