Breaking News

शनिवार को ग्वालियर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, अंचल में करेंगे 2 रोड शो, 4 जनसभा

आज शनिवार को ग्वालियर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, अंचल में करेंगे 2 रोड शो, 4 जनसभा

Published by: Akshay purohit Nov 4, 2023

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को मध्यप्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर जिले में चुनाव प्रचार के लिए प्रवास पर आएंगें। शाह पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे और दो रोड शो करेंगे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को दोपहर 12 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकाप्टर द्वारा करैरा पहुंचकर दोपहर 12.40 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे।

दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर करैरा विधानसभा क्षेत्र के सिरसौद में, दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर मानपुरा, दोपहर 2 बजे भौंती में रथ सभाएं, दोपहर सवा दो बजे पगारा में स्वागत, दोपहर 2:30 बजे ढाला में स्वागत, दोपहर 2.40 बजे बदरवाद में रथ सभाओं को संबोधित करेंगे।शाह दोपहर 2.55 बजे पिछोर नगर के स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.15 बजे हजारेश्वर मेला ग्राउंड, श्योपुर में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …