Breaking News

पॉल्यूशन को रोकने दिल्ली में सरकार इन 14 कामों पर लगाया रोक

दिल्ली में पॉल्यूशन को रोकने के लिए सरकार इन 14 कामों पर लगाया रोक

4 नवंबर 2023

नई दिल्ली. सर्दी की शुरूआत होते ही दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली की एक्यूआई 450 के ऊपर दर्ज की गई। बढते पलूशन को रोकने के लिए और लोगों को साफ सुथरी हवा देने के लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सूबे में 14 कामों पर रोक लगा दिया। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली की हवा को साफ रखने और पॉलयूशन को रोकने के लिए जो प्रतिबंध पहले से चल रहे है उन्हें लागू रखते हुए नए बैन लगाए जा रहे है। हमें शिकायत मिल रही थी कि निर्देश तो जारी किए जा रहे है लेकिन वो जमीन पर लागू नहीं हो रहे है लेकिन अब हमने इसे गंभीरता से लेते हुए इन सभी नियमों को जमीन पर लागू करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की है।
इन कामों पर लगा बैन
बोरिंग-ड्रिलिंग कार्यों सहित खुदाई और भराई के लिए मिट्टी के काम पर रोक।
निर्माण और बिल्डिंग संचालन सहित सभी निर्माण कार्यों पर रोक।
विध्वंस से जुडे कार्यों पर रोक।
परियोजना स्थल के भीतर या बाहर कहीं भी निर्माण संबंधी समाग्री की लोडिंग या उनलोडिंग पर रोक।
कच्चे माल को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने पर रोक।
कच्ची सडकों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक।
पैचिंग प्लांट के संचालन पर रोक।
ओपन ट्रेच प्रणाली द्वारा सीवर लाइन, वॉटर लाइन, ड्रेनेज कार्य और विद्युत केबल बिछाने पर रोक।
टाइल्स, पत्थरों और अन्य फर्श सामग्रियों को काटने और ठीक करने पर रोक।
पइलिंग कार्यों पर रोक।
पेंटिंग और पॉलिशिंग कार्यों पर रोक।
सडक निर्माण, मरम्मत कार्य जिसमें फुटपाथ और रास्ते आते है उन्हें पक्का करने पर रोक।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …