Breaking News

सिंधिया समर्थक विधायक प्रेस वालों के फोन तक नहीं उठा रहे, 52 विधायक गेम चेंज करने के मूड में

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चुनाव हेतु विधायकों की लॉबिंग का आज आखिरी दिन है। नेता, पत्रकार और ब्यूरोक्रेट्स लगातार एक दूसरे के कांटेक्ट में है। सब जानना चाहते हैं कि, मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हुआ या नहीं, कौन सबसे आगे चल रहा है। इस सब के बीच सन 2019 में सत्ता परिवर्तन करने वाले केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक विधायक पत्रकारों से बात नहीं कर रहे हैं। फोन ही नहीं उठा रहे हैं।

 

मध्य प्रदेश के 52 विधायक गेम चेंज करने के मूड में!

राजधानी भोपाल के कुछ पत्रकारों ने बैठे ठाड़े क्या करें करना है कुछ काम… की तर्ज पर विधायकों का मूड जानने के लिए एक सर्वे प्लान किया। भारतीय जनता पार्टी के सभी 163 विधायकों को फोन लगाए गए। फिर उसकी रिपोर्ट पब्लिश की गई। इस रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि 163 में से :-

91 विधायक अनुशासन में है, बयान दिया है कि पार्टी जो निर्णय लेगी वही हमारा निर्णय होगा। श्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुझे पार्टी से निर्देश मिले हैं कि मैं कोई कमेंट ना करूं। अर्थात श्री सारंग को अनुशासन में बनाए रखने के लिए पार्टी को विशेष प्रयास करने पड़े।

20 विधायक अनुशासनहीन है, इनमें से 18 ने शिवराज सिंह को, एक ने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को और एक श्री प्रहलाद सिंह पटेल को अपना नेता बताया है।

 

52 विधायक किस गुंताड़े में है – इन विधायकों को पत्रकार ने 4-4 बार फोन लगाया परंतु ना तो इन्होंने फोन रिसीव किया और ना ही कॉल बैक किया। ऐसे समय जब मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का चुनाव होना है और विधायकों के पास कोई काम नहीं है, फोन रिसीव नहीं करना, कई तरह के सवालों को जन्म देता है। मध्य प्रदेश की राजनीति में परंपरा नहीं है परंतु 2019 में सत्ता परिवर्तन हो चुका है।

 

भाजपा के 20 अनुशासनहीन विधायकों की लिस्ट

1. ऐदल सिंह कंसाना, सुमावली

2. बृजबिहारी पटैरिया, देवरी

3. रामनिवास शाह, सिंगरौली

4. मनीषा सिंह, जयसिंहनगर

5. शिवनारायण सिंह, बांधवगढ़

6. संतोष वरकड़े, सिहोरा

7. विश्वनाथ सिंह, तेंदूखेड़ा

8. विजयपाल सिंह, सोहागपुर

9. मुकेश टंडन, विदिशा

10. हरि सिंह रघुवंशी, बासौदा

 

11. सुदेश राय, सीहोर

12. अरुण भीमावत, शाजापुर

13. घनश्याम चंद्रवंशी, कालापीपल

14. राजेश सोनकर, सोनकच्छ

15. आशीष शर्मा, खातेगांव

16. दिलीप सिंह परिहार, नीमच

17. मालिनी गौड़, इंदौर-4

18. सचिन बिड़ला, बड़वाह

उपरोक्त सभी विधायकों ने श्री शिवराज सिंह चौहान को अपना नेता बताया। शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट से विधायक श्री महेंद्र सिंह यादव ने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना नेता बताया और गोटेगांव जिला नरसिंहपुर से विधायक श्री महेंद्र नागेश ने श्री प्रहलाद पटेल को अपना नेता बताया।

 

मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा में सिंधिया समर्थक विधायकों की संख्या

श्री तुलसीराम सिलावट सांवेर विधानसभा जिला इंदौर।

श्री गोविंद सिंह राजपूत सुरखी विधानसभा जिला सागर।

श्री प्रभु राम चौधरी सांची विधानसभा जिला रायसेन।

श्री बिसाहू लाल सिंह अनूपपुर विधानसभा।

श्री हरदीप सिंह डंग सुवासरा विधानसभा जिला मंदसौर।

श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ग्वालियर विधानसभा जिला ग्वालियर।

श्री बृजेंद्र सिंह यादव मुंगावली विधानसभा जिला अशोकनगर।

श्री मनोज चौधरी हाटपिपलिया विधानसभा जिला देवास।

श्री महेंद्र सिंह यादव कोलारस विधानसभा जिला शिवपुरी।

इसके अलावा कुछ और विधायक भी हैं जो श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संपर्क में है और उन्हें सिंधिया समर्थन कहा जाता है परंतु वह भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में भी है और विश्वास पूर्वक नहीं कहा जा सकता कि वह श्री सिंधिया के प्रति वफादारी दिखाने के लिए कोई बयान देते हैं।

 

 

भाजपा के अनुशासित विधायकों की लिस्ट

1. नरेंद्र सिंह कुशवाह, भिंड

2. राकेश शुक्ला, मेहगांव

3. नारायण सिंह कुशवाह, ग्वालियर दक्षिण

4. प्रदीप अग्रवाल, सेंवढ़ा

5. रमेश खटीक, करैरा

6. देवेंद्र जैन, शिवपुरी

7. जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, चंदेरी

8. शैलेंद्र जैन, सागर

9. कामाख्या प्रताप सिंह, महाराजपुर

10. लखन पटेल, पथरिया

11. प्रहलाद लोधी, पवई

12. राजेश वर्मा, गुन्नौर

13. बृजेंद्र प्रताप सिंह, पन्ना

14. सुरेंद्र सिंह गहरवार, चित्रकूट

15. राजेंद्र मेश्राम, देवसर

16. शरद कोल, ब्यौहारी

17. जयसिंह मरावी, जैतपुर

18. धीरेंद्र सिंह, बड़वारा

 

19. नीरज ठाकुर, बरगी

20. अशोक रोहाणी, जबलपुर कैंट

21. ओमप्रकाश धुर्वे, शहपुरा

22. कमल मर्सकोले, बरघाट

23. दिनेश राय मुनमुन, सिवनी

24. उदय प्रताप सिंह, गाडरवारा

25. नरेंद्र पटेल, उदयपुरा

26. हरिसिंह सप्रे, कुरवाई

27. विष्णु खत्री, बैरसिया

28. गौतम टेटवाल, सारंगपुर

29. गायत्री राजे पवार, देवास

30. मुरली भंवरा, बागली

31. नारायण पटेल, मांधाता

32. बालकृष्ण पाटीदार, खरगौन

33. नागर सिंह चौहान,अलीराजपुर

34. कालू सिंह ठाकुर, धरमपुरी

35. महेंद्र हार्डिया, इंदौर 5

36. राजेंद्र पांडेय, जावरा

37. ओम प्रकाश सखलेचा, जावद

38. कृष्णा गौर, गोविंदपुरा

 

39. रामेश्वर शर्मा, हुजूर

40. अनिरुद्ध मारू, मनासा

41. संदीप जायसवाल, मुड़वारा

42. चिंतामणि मालवीय, आलोट

43. डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांची

44. दिलीप जायसवाल, कोतमा

45. प्रीतम लोधी, पिछोर

46. पन्नालाल शाक्य, गुना

47. प्रियंका मीणा, चाचौड़ा

48. बृजेंद्र सिंह यादव, मुंगावली

49. गोपाल भार्गव, रेहली

50. नागेंद्र सिंह, नागौद

51. प्रदीप पटेल, मऊगंज

52. राजेंद्र शुक्ल, रीवा

53. नागेंद्र सिंह, गुढ़

54. रीति पाठक, सीधी

55. विश्वामित्र पाठक, सिंहावल

56. राधा सिंह, चितरंगी

57. मीना सिंह, मानपुर

58. संजय पाठक, विजयराघवगढ़

59. अजय विश्नोई, पाटन

60. अभिलाष पांडे, जबलपुर उत्तर

61. राकेश सिंह, जबलपुर पश्चिम

62. सुशील तिवारी, पनागर

63. संपतिया उइके, मंडला

64. गौरव सिंह पारधी, कटंगी

65. चंद्रशेखर देशमुख, मुलताई

66. महेंद्र सिंह चौहान, भैंसदेही

67. ठाकुर दास नागवंशी पिपरिया

68. निर्मला भूरिया, पेटलावद

69. रमेश मेंदोला, इंदौर-2

70. मधु वर्मा, राऊ

71. तुलसी सिलावट, सांवेर

72. तेजबहादुर चौहान नागदा-खाचरौद

73. सतीश मालवीय, घट्टिया

74. जितेंद्र पंड्या, बड़नगर

75. चंदर सिंह सिसोदिया, गरोठ

76. श्याम बर्डे, पानसेमल

77. नीना वर्मा, धार

78. अनिल जैन, निवाड़ी

79. मथुरालाल डामर, रतलाम ग्रामीण

80. अर्चना चिटनीस, बुरहानपुर

81. मंजू राजेंद्र दादू, नेपानगर

82. मधु गहलोत, आगर

83. मोहन शर्मा, नरसिंहगढ़

84. विश्वास सारंग, नरेला

85. संदीप जायसवाल, मुरवारा

 

91 में से 85 पूरी तरह से

अनुशासन में है जबकि 6 अनुशासन और अनुशासनहीनता के बीच की लाइन पर खड़े हैं, इसलिए इस लिस्ट में उनका नाम नहीं है लेकिन उन्हें अनुशासित माना गया है।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …