Breaking News

Chhattisgarh CM: जानिए कौन हैं छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh CM: जानिए कौन हैं छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh CM: लंबे मंथन के बाद रविवार को विष्णु देव साय के नाम का ऐलान किया गया। साय छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी

विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को जशपुर जिले के बगिया गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई कुनकुरी स्थित लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल से की है। साय का राजनीतिक कैरियर सरपंच के तौर पर शुरू हुआ। जहां वे बगिया गांव के निर्विरोध सरपंच चुने गए।

विष्णु देव साय ने 1990 में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिलक की। जिसके बाद वे 1998 तक विधायक रहे। वहीं 1999 में उन्होंने पहला लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

साय ने 2004 में दोबारा सांसद चुने गए। इसके बाद 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा और संसद पहुंचे। वहीं दो मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें इस्पात और खनन मंत्रालय का दायित्व सौंपा। वे कांग्रेस सरकार में भी विभिन्न समितियों के सदस्य रहे हैं।

विष्णु देव साय को साल 2006 में छत्तीसगढ़ का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं 2011 में वे दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। 8 जुलाई 2023 को उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य बनाया गया।

 

विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के एक बड़े आदिवासी नेता भी माने जाते हैं साथ ही आदिवासी समुदाय में भी उनकी बहुत अच्छी पैठ भी है।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …