Breaking News

माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी के भूरा खो, टुण्डा भरका एवं भरकुली गेट से प्रवेश प्रारंभ

शिवपुरी

Published by: Akshay purohit

Dec 31, 2023

शिवपुरी, / माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी के अन्तर्गत भूरा खो गेट, टुण्डा भरका गेट एवं भरकुली गेट 1 जनवरी से पर्यटकों के लिये खोला जायेगा। पर्यटक भरकुली गेट से प्रवेश के टिकिट सेलिंग क्लब गेट, भूरा खो गेट से भी प्राप्त कर सकेंगे।
माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी के उप संचालक ने बताया कि पर्यटक उक्त गेटों से प्रवेश अनुज्ञा पत्र प्रातः 05 से 09 बजे तक प्राप्त कर सकेंगे, जो 11 बजे तक वैध होंगे। सायंकाल श्रमण हेतु प्रवेश अनुज्ञा पत्र सायं 03 बजे से सायं 04 बजे के मध्य प्राप्त किये जा सकेगे जो सायं 06 बजे तक वैध होंगे।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …