Breaking News

ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, घसीटता ले गया था , बिजली के खंबे से टकराया ट्रक, दो की मौके पर मौत

शिवपुरी

Published by: Akshay purohit

Jan 1, 2024

शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पिछोर कस्बे में एचडीएफसी बैंक के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी इसके बाद ट्रक बिजली के खंबे से टकरा गया इस घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई है पिछोर थाना पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। बता दें कि हादसा इतना भीषण था कि ट्रक टक्कर के बाद बाइक और बाइक सवारों को घसीटता हुआ ले गया और बिजली के खंबे से टकराने के बाद थम गया। इस बीच बाइक और दोनों बाइक सवार ट्रक और खंबे के बीच फस गए थे। जिन्हें जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। बता दें कि अगर बिजली के खंबा न होता तो ट्रक मकान में घुस जाता जिससे और भी जनहानि हो सकती थी।

Check Also

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, …