Breaking News

चायना हत्याकांड का 3 माह बाद पुलिस ने किया खुलासा

पोहरी :

बुधवार, जनवरी 10, 2024

नाबालिग पड़ोसी निकला मास्टर माइंड
8 आरोपियों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम,6 आरोपी गिरफ्तार,2 फरार


गोल्ड बैंक में गिरवी रखा सौना, कॉल डिटेल से आरोपियों तक पहुँची पुलिस
पति ने आरोपियों के घर पर बिल्डोजर चलाने और फांसी की मांग की
एंकर पोहरी- पोहरी अनुभाग के बैराड थाना क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 2 में बीते 10 अक्टूबर को 8 लोगो ने कियोस्क संचालक के घर लूट कर संचालक की पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था। जहा शुरुआत में परिजनों ने इस हत्याकांड में बैराड क्षेत्र के स्मैकियो पर शंका जाहिर होने के बाद पुलिस ने क्षेत्र के सभी स्मेकचियो से पूछताछ की लेकिन सफलता नही मिल सकी। 2 माह बाद परिजन भूंख हड़ताल पर बैठे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कि जहा एसडीओपी सुजीत सिह भदौरिया ने भूख हड़ताल खत्म कर जांच फिर से शुरू की ओर सायबर सेल की मदद से हत्याकांड के आरोपियों का सुराग लगाया।एसडीओपी ने 4 टीम नियुक्त कर इस हत्याकांड के 6 आरोपी सहित लूट का माल बरामद कर लिया है।
पूरी घटना मे पड़ोस में रहने बाला किशोर निकला मास्टर माइंड
इस सम्पूर्ण घटनाक्रम का खुलासा करते हुए एसडीओपी सुजीत सिह भदौरिया ने बताया इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड पड़ोस में रहने बाला किशोर है जो हमेशा उनके घर मे आया-जाया करता था। यहां तक कि किशोर ने सभी लोगो को विश्वास में ले लिया था जिसके चलते वह गिरफ्त में नही आ पा रहे थे। पुलिस ने जब पूरी घटना की नाबालिक बालक से पूछताछ की तब जाकर घटना का राज्य खुला जिसमे कई आरोपी भी है जो पहले घंटना मे शामिल हो चुके है
पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्त कर न्याय मे आज पेश किया है 2 आरोपि अभी फरार है

 

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …