Breaking News

सरपंच पुत्र ने कट्टे की नोंक पर महिला के साथ किया दुष्कर्म पुलिस ने किया मामला दर्ज

पिछोर :

बुधवार, जनवरी 10, 2024

– पिछोर अनुविभागीय मायापुर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम रूपेपर के सरपंच पुत्र ने कट्टे की नोक पर गांव की ही एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और घटना के बारे में अगर किसी को कुछ बताया तो बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया जब पीड़िता का पति रात को घर पहुंचा तब पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने पति को बताया फिर पीड़िता अपने पति के साथ मायापुर थाना पहुंची जहां चार घंटे बैठाने के बाद भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की तब पीडि़ता सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंची और एसपी से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई तब जाकर मंगलवार देर रात को मायापुर पुलिस ने ग्राम पंचायत रूपेपुर के सरपंच पुत्र आनन्द लोधी के विरूद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।।

 

Check Also

वाल्मीकि समाज का डॉ. नरोत्तम मिश्रा को समर्थन, महा सम्मेलन में दिखी एकजुटता*

🔊 Listen to this *वाल्मीकि समाज का डॉ. नरोत्तम मिश्रा को समर्थन, महा सम्मेलन में …