Breaking News

बिजली जाने के लिए चमगादड़ नहीं, कांग्रेस सरकार दोषी

खरगोन।
भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए गांव-नगरों में जाने वाले विस्तारकों को आम जनता के यह बताना पड़ेगा कि बिजली जाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विद्युत उपकरण व चमगादड़ जिम्मेदार नहीं है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी असफलता का ठीकरा छोटे से चमगादड़ पर कै से फोड़ सकते हैं। हमें लोगों को यह बताना होगा कि 15 साल जब भाजपा की सरकार थी, तब क्या प्रदेश में चमगादड़ नहीं थे।
शनिवार को यह बात भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेल ने स्थानीय राधाकुंज मांगलिक परिसर में 6 जुलाई से प्रारंभ होने वाले पार्टी के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) को लेकर बृहद बैठक में कही। बघेल ने कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि न तो बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है और न ही छात्रवृत्ति। हर मोर्चे पर विफल कमलनाथ सरकार नाकामियों को दूसरे पर ढोलने लगी है। कर्जमाफी, भ्रष्टाचार, तबादला उद्योग सहित ऐसे अनेक मुद्दे हैं जिन्हें हमें सदस्यता अभियान के दौरान जनता के बीच ले जाना होगा। सांसद गजेंद्र पटेल ने कहा आप सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से दो लाख से अधिक वोटों से विजयी हुआ हूं। मैंने बीते दिनों में संसद की गतिविधि को समझने का प्रयास कि या है। शून्यकाल में प्रश्न लगाकर रेल से जुड़ी मांग व समस्या को रखा है। रेलमंत्री ने 15 दिन का आश्वासन दिया है। भाजपा के सदस्यता अभियान को महत्वपूर्ण मानकर अभियान को सक्रियता से संचालित करें। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार, सांसद गजेंद्र पटेल, जिला प्रभारी राधेश्याम यादव, जिलाध्यक्ष परसराम चौहान, उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान जिला प्रभारी अजीत छाजेड़, महेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबुलाल महाजन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …